
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के रूप में देश को एक ऐसा दूरदर्शी नेता मिला जिसने भारत की समस्याओं के मूल कारणों व स्थायी समाधानों पर जोर दिया और उनके लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर केन्द्रित जन संघ और आज की भारतीय जनता पार्टी डॉ. मुखर्जी जी की ही दूरदर्शिता का परिणाम है।
डॉ. मुखर्जी ने शिक्षा और औद्योगिक क्षेत्र में सुधार के लिए भी बहुत अभिनव कार्य किये। वह शिक्षा की गुणवत्ता और शोध कार्यों के भी बहुत बड़े पक्षधर थे।
कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने एवं देश की एकता और अखंडता के लिए उनका त्याग, समर्पण और बलिदान हम देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
ऐसे महान राष्ट्रभक्त की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के रूप में देश को एक ऐसा दूरदर्शी नेता मिला जिसने भारत की समस्याओं के मूल कारणों व स्थायी समाधानों पर जोर दिया और उनके लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर केन्द्रित जन संघ और आज की भारतीय जनता पार्टी डॉ. मुखर्जी जी की ही दूरदर्शिता का परिणाम है। डॉ. मुखर्जी ने शिक्षा और औद्योगिक क्षेत्र में सुधार के लिए भी बहुत अभिनव कार्य किये। वह शिक्षा की गुणवत्ता और शोध कार्यों के भी बहुत बड़े पक्षधर थे। कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने एवं देश की एकता और अखंडता के लिए उनका त्याग, समर्पण और बलिदान हम देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। ऐसे महान राष्ट्रभक्त की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
Jul 06, 2020