
एक प्रखर वक्ता व युवा सन्यासी स्वामी विवेकानंद जी का अध्यात्म, वैश्विक मूल्यों, धर्म, चरित्र निर्माण व शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान रहा। उन्होंने पूरे विश्व में सनातन धर्म और वेदांत दर्शन का प्रसार किया। स्वामी विवेकानंद जी ने भारत में राष्ट्रवाद की भावना को बल देने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
स्वामी विवेकानंद जी अपने विचारों और कर्तृत्वों से युवाओं के प्रेरणास्रोत बने। वह युवाओं को अनंत ऊर्जा का स्रोत मानते थे और कहते थे कि अगर युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा प्रदान की जाए तो राष्ट्र के विकास को नए आयाम मिल सकते हैं। ऐसे महान राष्ट्रसेवक की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
एक प्रखर वक्ता व युवा सन्यासी स्वामी विवेकानंद जी का अध्यात्म, वैश्विक मूल्यों, धर्म, चरित्र निर्माण व शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान रहा। उन्होंने पूरे विश्व में सनातन धर्म और वेदांत दर्शन का प्रसार किया। स्वामी विवेकानंद जी ने भारत में राष्ट्रवाद की भावना को बल देने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्वामी विवेकानंद जी अपने विचारों और कर्तृत्वों से युवाओं के प्रेरणास्रोत बने। वह युवाओं को अनंत ऊर्जा का स्रोत मानते थे और कहते थे कि अगर युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा प्रदान की जाए तो राष्ट्र के विकास को नए आयाम मिल सकते हैं। ऐसे महान राष्ट्रसेवक की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
Jul 04, 2019